*स्वाइन फ़्लू का बढ़ता खतरा*

0
img_1789623817832

उत्तराखंड में मौसम के तेजी से बदलते मिजाज के बीच स्वाइन फ्लू यानी H1N1 के मामले बढ़ रहे हैं। प्रदेश में अब तक करीब 505 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 454 केस अकेले देहरादून में मिले हैं। पिथौरागढ़, पौड़ी और हरिद्वार में भी छिटपुट मामले सामने आए हैं। बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खास तौर पर बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और को-मॉर्बिडिटी वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है कभी बारिश, धूप और तापमान ऐसे ने अब वायरल बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है। इसी बीच उत्तराखंड में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। प्रदेश में अब तक करीब 505 स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए हैं। इनमें अकेले देहरादून में 454 केस मिले हैं, जबकि पिथौरागढ़, पौड़ी और हरिद्वार में भी कुछ मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक स्वाइन फ्लू के शुरुआती लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे हो सकते हैं। गले में खराश और दर्द, बुखार, खांसी, जुकाम और शरीर में दर्द जैसी शिकायतें हो सकती हैं। लेकिन लक्षण बढ़ने पर इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *