*रोपवे परियोजना से बदलेगी उत्तराखंड की तस्वीर-हनी पाठक*
धामी सरकार उत्तराखंड को देश का रोपवे हब बनाने की बड़ी तैयारी करने जा रही हैं। मुख्यमंत्री धामी ने रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए तेज़ी से काम करना शुरु कर दिया है। राज्य और केन्द्र सरकार की साझेदारी में प्रदेश में लगभग 160 किलोमीटर लम्बाई के 51 रोपवे परियोजनाएं प्रस्तावित की गई है। रोपवे परियोजना का जिम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड, उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, शहरी स्थापना एवं भवन निर्माण निगम व पर्यटन विभाग को दिया गया है। वही उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने इस परियोजना के लिए धामी सरकार की सरहाना की है।
हनी पाठक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार देवभूमि उत्तराखंड को विकसित करने के लिए नित्य निरंतर काम कर रही है। हनी पाठक ने कहा कि कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना था, जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धरातल पर उतार रहे हैं। इन परियोजनाओं से आने वाले समय में तीर्थयात्रियों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवाजाही में काफी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि प्रमुख छह परियोजनाओं में —
०सोनप्रयाग-केदारनाथ (रुद्रप्रयाग)
०गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब (चमोली)
०रानीबाग-हनुमानगढ़ी-कैंची धाम (नैनीताल)
०कनकचौरी-कार्तिक स्वामी (रुद्रप्रयाग)
०जोशीमठ-औली-गोरसों (चमोली)
०रैथल-दयारा बुग्याल (उत्तरकाशी)
हनी पाठक ने कहा कि रोपवे परियोजना पूरा होने से पशुओं के जरिए होने वाली कठिन यात्रा से भी निजात मिलेगी। हनी पाठक ने कहा कि उत्तराखंड टूरिज्म स्टेट है और हर साल यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, इस बार 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने आए हैं। ऐसे में ये रोपवे परियोजनाएं प्रदेश के पर्यटन और विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।
