*चकराता सीट कांग्रेस का रथ है उस रथ पर भाजपा नहीं चढ़ सकती*

0
img_1789990513302

*चकराता सीट प्रीतम सिंह का विजय रथ है उस रथ पर भाजपा नहीं चढ़ सकती*

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने चकराता विधानसभा सीट को लेकर भाजपा नेता मधु चौहान पर तीखा हमला बोला है। गरिमा दसौनी ने आरोप लगाया कि मधु चौहान की नजर चकराता सीट पर है, लेकिन वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चकराता विधायक प्रीतम सिंह के विजय रथ को रोक पाने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं में पैसा नहीं मिलने और भाई-भतीजावाद व पक्षपात के आरोप लगाकर मधु चौहान अपनी नाकामियों का ठीकरा मंत्री और स्थानीय विधायक पर फोड़ रही हैं।
गरिमा दसौनी ने कहा कि मधु चौहान और उनके पति भी अच्छी तरह समझ चुके हैं कि चकराता में प्रीतम सिंह का मजबूत जनाधार है। उन्होंने जिला पंचायत चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव से पहले बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन इसके बावजूद प्रीतम सिंह का प्रभाव देखने को मिला।

गरिमा दसौनी ने आरोप लगाया कि मधु चौहान की ओर से मंत्री खजान दास पर लगाए जा रहे आरोप उनकी अपनी राजनीतिक नाकामियों को छिपाने की कोशिश हैं। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के भीतर मंत्री और जनप्रतिनिधियों के बीच चल रहे विवाद को संभाल न पाना संगठन की विफलता है।

दसौनी ने कहा कि मधु चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद भी समाधान नहीं होने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि अब भाजपा की ओर से डैमेज कंट्रोल की कोशिश की जा रही है, लेकिन विवाद काफी बढ़ चुका है और इसका असर पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है।

गरिमा दसौनी ने कहा कि भाजपा नेतृत्व को अपने ही दल के नेताओं के बीच चल रहे विवाद को समय रहते सुलझाना चाहिए था, लेकिन अब स्थिति काफी बिगड़ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *