*आयुर्वेद दिवस पर सीएम धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा*

0
img_1790146540875

आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आयुर्वेद को भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार की पद्धति ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और निरोगी जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि रोगों से बचाव और बेहतर स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा आज दुनिया में अपनी उपयोगिता और महत्व स्थापित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *