*ड्रग फ्री उत्तराखंड’ अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, MDMA के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार*

0
img_1790233900234

देहरादून में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। एसपी सिटी  देहरादून शेखर चंद्र सुयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड’ अभियान के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देश पर एएनटीएफ (ANTF) और पुलिस टीमें शिक्षण संस्थानों के आसपास अलर्ट मोड पर हैं। इसी क्रम में थाना राजपुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग मामलों में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
​एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में चार छात्र शामिल हैं, जिनके कब्जे से करीब 28 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद हुआ है। वहीं सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास से पकड़े गए दो अन्य तस्करों से 18 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया।
 
​पूछताछ में सामने आया है कि इन आरोपियों के तार ‘सिद्धू गैंग’ से जुड़े हैं, जहां से ये नशीला पदार्थ लाकर छात्रों व युवाओं को बेचने की फिराक में थे। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क और खरीदारों की पड़ताल में जुटी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *