*फर्जी दस्तावेज में एक और गिरफ्तार*

0
img_1790240774212

नीट यूजी 2025 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस दाखिले के मामले में एसआईटी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धीरज कुमार श्रीवास्तव को भोपाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी की कार से 5 लाख 58 हजार 100 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक धीरज भोपाल में MBBS WAY नाम से कार्यालय चलाता था और निजी विश्वविद्यालयों में कमीशन पर दाखिले कराने का काम करता था। जांच में सामने आया कि आरोपी रूपेश पंडित के संपर्क में था और दोनों ने कथित तौर पर तीन अभ्यर्थियों के फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र तैयार कराए।
पुलिस का दावा है कि इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर तीनों को अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में दाखिला मिला।

इस मामले में पुलिस पहले ही रूपेश पंडित और अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है। रूपेश की निशानदेही पर 8 लाख रुपये और अब धीरज के वाहन से 5 लाख 58 हजार 100 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक धीरज ने बरामद रकम को एमबीबीएस दाखिले के एवज में मिला कमीशन बताया है। एसआईटी अब मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *