*उत्तराखंड में कोई क्षेत्रीय दल नही, सब केवल समूह – चमोली*

0
img_1790321091390

उत्तराखंड में आगामी चुनावों से पहले तीसरे मोर्चे और क्षेत्रीय ताकतों को एकजुट करने की कवायद पर भाजपा ने सीधा हमला बोला है।

भाजपा के वरिष्ठ विधायक विनोद चमोली ने यूकेडी समेत सभी क्षेत्रीय दलों के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। चमोली ने कहा कि उत्तराखंड में कोई क्षेत्रीय दल है ही नहीं।

उन्होंने चुनौती भरे लहजे में कहा कि उत्तराखंड में सिर्फ दो ही दल हैं भाजपा और कांग्रेस। वही थोड़ी-बहुत बसपा है जिसका एक विधायक है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल उसे ही कहेंगे जिसे निर्वाचन आयोग ने मान्यता दी हो। क्षेत्रीय दल बनने के लिए मानक पूरे करने होते हैं, मान्यता लेनी होती है, तब जाकर आप दल कहलाते हैं, वरना आप सिर्फ एक समूह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *