*नई टीम के अनुभव पर सीएम धामी को भरोसा*
बीजेपी की नई टीम को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भरोसा जताया है।
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड को प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी के रूप में तीन वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा।
उन्होंने कहा कि राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज के अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राम माधव का सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में लंबे समय का अनुभव है। वहीं अरविंद मेनन ने विद्यार्थी परिषद, युवा मोर्चा और बीजेपी संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।
इसके साथ ही बांसुरी स्वराज एक अच्छी वक्ता और संगठनकर्ता हैं। सीएम ने कहा कि तीनों नेताओं के अनुभव का लाभ उत्तराखंड बीजेपी को मिलेगा।
