*पति ने की पत्नी की हत्या- पुलिस ने किया खुलासा*
देहरादून के क्लेमेंटटाउन में महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका के पति धीरज पंवार उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, पत्नी से विवाद और तलाक की तैयारी की जानकारी मिलने पर आरोपी ने हत्या की साजिश रची।
21 सितंबर को काजल की गोली मारकर हत्या की गई थी। वारदात के बाद पति मोबाइल बंद कर फरार हो गया। पुलिस और एसओजी ने 23 सितंबर को उसे क्लेमेंटटाउन से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सहारनपुर से तमंचा खरीदा और वारदात से पहले रेकी की।
सुबह घर में घुसकर सो रही पत्नी पर दो गोलियां चलाने के बाद वह फरार हो गया। आरोपी की निशानदेही पर 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और खून लगी शर्ट बरामद की गई है.
