*बद्रीनाथ धाम में संगीत कार्यक्रम पर विवाद*
बद्रीनाथ धाम में हुए एक संगीत कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में धाम परिसर में रात के समय स्टेज कार्यक्रम होता दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक कलाकार गिटार और संगीत के साथ प्रस्तुति देता नजर आ रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर तीर्थ पुरोहितों और संत समाज ने आपत्ति जताई है।
बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ने भी कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए कहा कि बद्रीनाथ जैसे पवित्र धाम में इस तरह के कार्यक्रम नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि धाम की धार्मिक और सांस्कृतिक मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए।
विधायक ने आरोप लगाया कि बद्रीनाथ धाम में इससे पहले इस तरह के कार्यक्रम नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि धाम में नाच-गाने जैसे कार्यक्रम धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति को चोट पहुंचाने वाले हैं।
उन्होंने सरकार से सवाल किया कि पर्यटन विभाग ने किस आधार पर इस कार्यक्रम की अनुमति दी। विधायक ने कहा कि सरकार और प्रशासन को इस मामले में जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने भविष्य में पवित्र धामों में इस तरह के कार्यक्रम नहीं होने की मांग की है।
