*सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा*

0
IMG_20260928_155537

आंगन मिलन सेवा

देहरादून के नंदा की चौकी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई और महिलाओं एवं किशोरियों को महालक्ष्मी किट, बेबी किट और पोषण किट वितरित किए।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, बच्चों के विकास और किशोरियों के पोषण के लिए महत्वपूर्ण माध्यम हैं।


कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने महिलाओं और किशोरियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *