*आराकोट में आग लगने से सेवानिवृत्त ANM की जलकर मौत*

0
IMG_20260929_123921

उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के आराकोट से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पुराने भवन में अचानक आग लगने से सेवानिवृत्त एएनएम

पार्वती जैन की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पार्वती जैन करीब 22 साल पहले एएनएम पद से सेवानिवृत्त हुई थीं और सेवानिवृत्ति के बाद से आराकोट स्थित पुराने भवन में अकेली रह रही थीं।

आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *