*उत्तराखंड मे भूकंप के तेज झटके*
रिक्टर पैमाना- 4.9
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रात करीब 10 बजकर 24 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर की सीमा के पास पहाड़ी क्षेत्र में बताया गया है।
भूकंप के झटके जोशीमठ, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पौड़ी समेत आसपास के कई इलाकों में महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए।
हालांकि, फिलहाल भूकंप से किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
