*देहरादून में कॉमर्शियल चालकों का सालाना हेल्थ चेकअप अनिवार्य, गाड़ी में रखनी होगी रिपोर्ट*

0
img_1788413301563

देहरादून संभाग में सड़क हादसों पर रोक लगाने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब सभी कॉमर्शियल वाहनों के चालकों का हर साल स्वास्थ्य परीक्षण कराना अनिवार्य होगा।
​आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी के अनुसार, रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) की हालिया बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि चालकों का वार्षिक हेल्थ चेकअप कराने की पूरी जिम्मेदारी वाहन स्वामियों की होगी। इसके साथ ही चालक की मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट वाहन के भीतर रखना भी जरूरी किया गया है, ताकि चेकिंग के दौरान अधिकारी उसकी जांच कर सकें।
​इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चालक किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित न हो, जिससे ड्राइविंग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से हादसा न हो। विभाग का मानना है कि नियमित स्वास्थ्य जांच से मानवीय भूल और बीमारियों के चलते होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी। यह नियम जल्द सख्ती से लागू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *