चकराता में 30 मीटर नीचे पलटा बोलेरो कैंपर, 9 घायल

0
IMG-20260818-WA0113

चकराता में सप्लाई तिराहे के पास बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे बाल्मीकि बस्ती में जा पलटा। हादसे के वक्त वाहन में सवार 9 लोग घायल हो गए, जिनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को बाहर निकाला। घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से CHC चकराता पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। बोलेरो कैंपर चकराता के कुनावा गांव से विकासनगर की ओर जा रहा था। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *