राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान

0
img_1788166708708

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा हल्द्वानी में दर्ज मुकदमे को लेकर कांग्रेस ने विरोध तेज कर दिया है। कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने मामले को लेकर उत्तराखंड के डीजीपी को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने मुकदमे को झूठा और राजनीतिक षड्यंत्र करार देते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।
सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राहुल गांधी ने दलित समाज के हितों और अधिकारों की बात उठाई थी, लेकिन सत्ताधारी दल द्वारा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
धस्माना ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द से जल्द मुकदमा वापस नहीं लिया, तो कांग्रेस देश से लेकर प्रदेश स्तर तक बड़े पैमाने पर आंदोलन और प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी के खिलाफ कथित राजनीतिक षड्यंत्र को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *