खड़गे जी के अपमान और दलित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों पर एफआईआर दर्ज हो

0
img_1788173035544

कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में डालनवाला थाना देहरादून में एफआईआर दर्ज कराने हेतु प्रार्थना पत्र सौंपा गया। यह शिकायत 8 अगस्त 2026 को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के उपरांत मंच के कथित शुद्धिकरण की घटना और राहुल गांधी के ऊपर हल्द्वानी में एफआईआर दर्ज कराने तथा उसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा दिए गए बयानों के संबंध में की गई। इस अवसर पर ज्योति रौतेला ने कहा कि यह घटना केवल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नहीं, बल्कि पूरे अनुसूचित जाति समाज, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है। आगे ज्योति रौतेला ने कहा कि राहुल गांधी पर जिस तरीके से FIR दर्ज कराई गई है वह अत्यंत निंदनीय है अब पुलिस प्रशासन भाजपा की प्रवक्ता के रूप में काम कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *