*कांग्रेस के पास कुछ बचा नहीं- सीएम धामी*

0
img_1789379738398

उत्तराखंड में सियासी मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास अब वास्तविक मुद्दे नहीं बचे हैं, इसलिए वह सरकार के हर सकारात्मक काम में भी परेशानी तलाश रही है। उन्होंने कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को ‘झूठ की गूंज’ करार देते हुए कई दावों पर सवाल उठाए।मुख्यमंत्री ने शुद्धिकरण यज्ञ को जाति से जोड़ने के कांग्रेस के आरोपों को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि शुद्धि हवन में वाल्मीकि और शिल्पकार समाज के लोग शामिल थे, लेकिन उन्हीं पर जातिगत अपमान के आरोप लगाए गए। जमीन और निवेश के मुद्दे पर भी धामी ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य निवेश, रोजगार और उत्तराखंड का विकास है। बनभूलपुरा समेत अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जमीन को किसी भी कीमत पर बेकार नहीं होने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *