नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आईं गोरखा महिलाएं

0
IMG-20260829-WA0044

नेपाल में आई भीषण आपदा से हर कोई चिंतित है। आपदा की इस घड़ी में पड़ोसी देश नेपाल के लोगों की मदद के लिए गोरखा महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी ने भी हाथ बढ़ाया है। कमेटी की ओर से आपदा प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक मदद और दैनिक जरूरत की सामग्री जुटाने का अभियान शुरू किया गया है।

कमेटी की ओर से आमजन, पदाधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की गई है। लोग क्यूआर कोड के माध्यम से आर्थिक सहयोग कर सकते हैं, साथ ही दैनिक उपयोग में आने वाली जरूरी सामग्री एकत्रित कर नेपाल भेजने की तैयारी भी की जा रही है।

कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि संकट की इस घड़ी में नेपाल के साथ खड़ा होना हमारा सामाजिक और मानवीय दायित्व है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से आगे आकर सहयोग करने की अपील की।

इस मौके पर वर्ष 2026 की अध्यक्ष माया पवार, संस्था अध्यक्ष श्रीमती प्रभा शाह, सचिव ज्योति कोटिया, प्रमिला खत्री, पुष्पा छेत्री, सुनीता छेत्री, कविता छेत्री, मधु छेत्री, कविता माहुर, विनीता छेत्री, मधु खनाल, पूजा सुब्बा चंद्र, बी.के. बराल, एन.बी. खत्री, राजेंद्र गुरुग, मीनू क्षेत्री और संध्या थापा समेत कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

वहीं, संस्था की उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी वंदना बिष्ट और संरक्षक उपासना जी ने भी नेपाल में हुई त्रासदी पर संवेदना व्यक्त करते हुए लोगों से बढ़-चढ़कर मदद करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *