*सिख समाज का अपमान नही सहा जाएगा*

0
img_1788512869218

देहरादून में पंजाबी समाज के कथित अपमान को लेकर सियासत गरमा गई है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता और पंजाबी महासभा के कार्यकारिणी सदस्य कुंवर जपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। प्रेस क्लब देहरादून में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत और आकांक्षा नेगी को निशाने पर लिया।

जपेन्द्र सिंह का आरोप है कि एक कार्यक्रम के दौरान आकांक्षा नेगी ने खत्री पंजाबी समाज और रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ को कथित तौर पर ‘पाकिस्तानी’ कहकर पूरे पंजाबी समाज का अपमान किया। उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज को पाकिस्तानी कहना न सिर्फ आपत्तिजनक है, बल्कि देशभक्ति के लिए बलिदान देने वाले समाज का अपमान भी है।
जपेन्द्र सिंह ने कहा कि पंजाबी समाज का देश के इतिहास और राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि देश के विभाजन के दौरान लाखों पंजाबी और सिखों ने अपना सर्वस्व खोया और बड़ी संख्या में लोगों ने बलिदान दिया। ऐसे समाज को पाकिस्तानी कहना किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
जपेन्द्र ने कांग्रेस पर देवभूमि उत्तराखंड के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की बयानबाजी समाज को बांटने का काम कर रही है। प्रेसवार्ता में मौजूद पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने भी कथित टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताई साथ ही चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे के भीतर आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो वह पंजाबी समाज के साथ आमरण अनशन पर बैठेंगे। बीजेपी और पंजाबी महासभा ने पूरे मामले में कांग्रेस से सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *