जीडीएमसी में शुरू हुई एम.सीएच. यूरोलॉजी की पढ़ाई, उत्तराखंड में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं को मिली नई दिशा

0
img_1787153701777


राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून ने चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्राचार्य डॉ. गीता जैन के नेतृत्व में जीडीएमसी में एम.सीएच. यूरोलॉजी की सीटों और सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का शुभारंभ किया गया है। इसके साथ ही जीडीएमसी उत्तराखंड का पहला मेडिकल कॉलेज बन गया है, जहां यूरोलॉजी में एम.सीएच. स्तर की सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा शिक्षा और उपचार सेवाएं शुरू हुई हैं। एम.सीएच. यूरोलॉजी कार्यक्रम के तहत चिकित्सकों को जटिल मूत्र एवं जननांग संबंधी रोगों के निदान और उपचार का विशेषज्ञ प्रशिक्षण मिलेगा। वहीं प्रदेश के मरीजों को सरकारी अस्पताल में ही अत्याधुनिक यूरोलॉजी उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे गंभीर मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों या दूसरे राज्यों का रुख करने की जरूरत कम होने की उम्मीद है। इस पहल से जीडीएमसी में चिकित्सा शिक्षा, शोध और सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। साथ ही आने वाले समय में प्रदेश को अधिक संख्या में प्रशिक्षित यूरोलॉजी विशेषज्ञ मिल सकेंगे।
प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने कहा कि राजकीय दून मेडिकल कॉलेज प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और आधुनिक विशेषज्ञ उपचार सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत है। एम.सीएच. यूरोलॉजी की शुरुआत उत्तराखंड में उच्च स्तरीय चिकित्सा शिक्षा और सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *