वंदे मातरम् के अपमान पर अब कड़ी सजा

0
img_1787207106522

अब राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का अपमान करना किसी भी सूरत में भारी पड़ेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण संशोधन विधेयक, 2026’ को अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि यह विधेयक गत 30 जुलाई को लोकसभा में भारी बहुमत से पारित किया गया था।
​इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वंदे मातरम् हमारा वह गौरवशाली गीत है, जिसे हर भारतीय को गर्व के साथ गाना चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा इस संबंध में स्पष्ट नियम तय कर दिए गए हैं, जिसके तहत अब इस राष्ट्रीय प्रतीक के अपमान को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।बाइट – पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *