*मानसून में PWD को 300 करोड़ की चपत*

0
img_1789023898437

उत्तराखंड में मानसून अभी पूरी तरह विदा नहीं हुआ है, लेकिन बारिश और आपदा से हुए नुकसान का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक, इस मानसून सीजन में प्रदेश के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को करीब 250 से 300 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। विभाग के पोर्टल पर फिलहाल 125 से 130 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज है, लेकिन ऐसी कई सड़कें और निर्माण भी हैं जहां नुकसान हुआ है, बावजूद इसके सड़कें बंद नहीं हुईं। ऐसे में विभाग ने वास्तविक नुकसान का आंकड़ा 300 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान जताया है। मानसून की बारिश ने उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में जमकर कहर बरपाया। कहीं भूस्खलन से सड़कें बंद हुईं, तो कहीं सड़कें धंसने और सुरक्षा दीवारों को नुकसान पहुंचने से रोड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रभावित हुआ। लोक निर्माण विभाग लगातार बंद सड़कों और क्षतिग्रस्त हिस्सों का आंकलन कर रहा है। यानी विभाग के सामने अभी नुकसान का पूरा आकलन करना बड़ी चुनौती है। सड़कें खुली होने के बावजूद कई स्थानों पर रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान को भी रिकॉर्ड में शामिल किया जा रहा है। मानसून की विदाई के बाद ही नुकसान की तस्वीर पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *