*देहरादून-मालदेवता में युवक का शव मिलने से सनसनी*
देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में मालदेवता से आगे लोहे के पुल पर रविवार सुबह एक युवक का शव रस्सी से लटका मिला। सूचना मिलते ही मालदेवता पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की जांच के लिए फील्ड यूनिट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
मौके से एक स्कूटी बरामद हुई, जिसकी जांच के दौरान मृतक की पहचान तन्नवीर कुमार उर्फ शायरी, निवासी धमंडपुर, रानीपोखरी, देहरादून, हाल निवासी वेदवानी विहार, बालावाला के रूप में हुई। परिजनों ने भी शव की शिनाख्त की।
पुलिस के मुताबिक, मृतक के शरीर पर चोट या संघर्ष के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया है। पुलिस ने पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
