शुद्धिकरण पर सियासत कर रही कांग्रेस- नरेश बंसल राजयसभा सांसद

0
img_1786694117867

हल्द्वानी में हुए शुद्धिकरण यज्ञ के बाद उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर इस पूरे मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। नरेश बंसल का कहना है कि नेता सदन जेपी नड्डा सदन के भीतर ही साफ कर चुके हैं कि मामले की जांच कराई जाएगी और इसमें बीजेपी का कोई लेना-देना नहीं है। नरेश बंसल ने कांग्रेस पर जांच का इंतजार करने के बजाय सियासत करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले में कहीं भी दलित उत्पीड़न जैसी स्थिति नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेवजह मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *