दिल्ली- उत्तराखंड के कर्मचारी संगठनों की राहुल गांधी से मुलाकात

0
img_1786700163951

उत्तराखंड के विभिन्न कर्मचारी और बेरोजगार संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखंड नर्सिंग एसोसिएशन, उत्तराखंड बेरोजगार संघ, उत्तराखंड उपनल कर्मचारी संगठन और राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडलों ने राहुल गांधी के सामने अपनी-अपनी मांगों और समस्याओं को रखा। बेरोजगारों से जुड़े मुद्दों के साथ ही नर्सिंग कर्मचारियों की समस्याएं, उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण और पुरानी पेंशन बहाली जैसे अहम विषयों पर चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडलों ने केंद्र और राज्य स्तर पर इन मुद्दों के समाधान के लिए समर्थन की मांग की। वहीं, राहुल गांधी ने प्रतिनिधिमंडलों की बातों को गंभीरता से सुना और मुद्दों को समझने का आश्वासन दिया। मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडलों ने उम्मीद जताई कि उनके मुद्दों को राजनीतिक और सदन के स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *