पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दी अटल जी को श्रद्धांजलि

0
img_1786865108214

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अटल जी का जीवन, उनका व्यक्तित्व और राष्ट्र सेवा के प्रति उनका समर्पण आज भी देशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वहीं, भाजपा कार्यालय सचिव जगमोहन रावत ने कहा कि देश के विकास के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य के निर्माण में अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *