भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही किया मंत्री का विरोध
उत्तराखंड भाजपा में इन दिनों सब ठीक-ठाक नहीं चल रहा है चौबटा खाल से विधायक सतपाल महाराज को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है नाराजगी इतनी बढ़ गई कि कार्यकर्ता पहले मुख्यमंत्री से मिले फिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से जब सरकार का दबाव मंत्री जी पर आया तो मंत्री जी खुद चलकर भाजपा कार्यालय आ पहुंचे जहां घंटों तक कार्यकर्ताओं का मान मनोबल मंत्री जी द्वारा किया गया वार्ता भी हुई लेकिन कार्यकर्ता संतुष्ट नजर नहीं आए मंत्री जी ने इतना तो स्वीकारा की कार्यकर्ताओं की कुछ गलतफहमियां और संवाद हीनता का आरोप था जिसको सौहार्दपूर्ण वातावरण में निपटा दिया गया है और अब कार्यकर्ता संतुष्ट है लेकिन कार्यकर्ताओं ने तो बैठक के बाद भी जमकर आरोप लगा दिया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार खुलेआम हो रहा है सैकड़ो शिकायतों के बाद भी कार्यकर्ताओं की न सरकार सुन रही है ना स्थानीय विधायक ऐसे में अब भाजपा कैसे 2027 के चुनाव में अपनी नैया पार लगाएगा यह देखने वाली बात होगी।
