देहरादून में 20 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
देहरादून– वर्तमान मौसम की स्थिति और मौसम संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने 20 अगस्त को जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार 20 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।
मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया है। संबंधित विभागों और संस्थानों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
