60+ सीटों से विजय होगी भाजपा – पुरोला विधायक
2027 के चुनाव से पहले उत्तराखंड भाजपा ने में कमर कस ली है। संगठन को एक्टिव करने लिए आज देहरादून में गढ़वाल मंडल की तीन लोकसभा सीटों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक के प्रथम चरण के बाद पुरोला से विधायक दुर्गेश्वरलाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी और सरकार मिलकर जनता की समस्याओं को जमीन पर सुलझा रही हैं। मोदी और धामी सरकार के कामों से लोग संतुष्ट हैं, इसलिए बीजेपी को फिर से बड़ी जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा बेहतर हुई है और 35 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी मिली है इसलिए विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी 60 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। दुर्गेश्वरलाल ने बताया कि बैठक में सरकार और संगठन ने मिलकर जन समस्याओं के निस्तारण की चर्चा की है जो सरहानीय है।
