युवाओं से संवाद पर क्या बोले मुख्यमंत्री धामी

0
img_1787738654539

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों युवाओं से लगातार संवाद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा देश और प्रदेश को नई दिशा देने वाली सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं के विचारों और अपेक्षाओं को सरकार की नीतियों और योजनाओं में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज का युवा जागरूक और समझदार है और इंटरनेट समेत तमाम माध्यमों से पूरी दुनिया से जुड़ा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही भर्ती परीक्षाओं का पूरा कैलेंडर जारी करेगी और तय समय-सीमा के अनुसार भर्ती प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 4 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के दिन से ही उनका संकल्प हर नौजवान को रोजगार से जोड़ना रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि पहले भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार, पेपर लीक और नकल माफिया का प्रभाव देखने को मिलता था, लेकिन सरकार ने नकल माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी बनाया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक अब तक 34 हजार से ज्यादा युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के पारदर्शी तरीके से सरकारी नियुक्तियां दी जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *