ससुर और बहू आमने सामने
उत्तराखंड भाजपा ने संगठन के मीडिया मोर्चे को और मजबूत करते हुए प्रदेश प्रवक्ता टोली का विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद पार्टी ने 8 नए नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। नई प्रवक्ता टोली में देहरादून, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, कोटद्वार, ऋषिकेश और देहरादून ग्रामीण क्षेत्र के नेताओं को शामिल किया गया है। नई सूची में सबसे चर्चित नाम अनुकृति गुसाईं का है। अनुकृति गुसाईं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हरक सिंह रावत की पुत्रवधू हैं उन्हें कोटद्वार क्षेत्र से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अनुकृति गुसाईं ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ जनता की समस्याओं और सुझावों को सरकार तक पहुंचाने का भी प्रयास करेंगी।
