हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर BJP ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन

0
img_1788166445534

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद शुद्धिकरण का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने आ गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने इसे मल्लिकार्जुन खड़गे और पूरे दलित समाज का अपमान बताया है। कांग्रेस का कहना है कि यह कृत्य छुआछूत और भेदभाव को बढ़ावा देता है, जो एससी-एसटी एक्ट के तहत कानूनी अपराध है। वहीं भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कांग्रेस पर झूठी और भ्रम फैलाने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। इसी क्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा और महानगर भाजपा ने कांग्रेस की झूठ और भ्रम की राजनीति के विरोध में राहुल गांधी के खिलाफ आक्रोश और पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने राहुल गांधी पर देवभूमि उत्तराखंड की छवि खराब करने और तथ्यहीन भ्रामक बयान देने का आरोप लगाया। वहीं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर गुनियाल ने कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने दलितों के हित में कोई काम नहीं किया, और आज भाजपा के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों को देखकर कांग्रेस बौखलाहट में भ्रामक राजनीति कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *