*दून मेडिकल कॉलेज में 95 लाख के मेस फीस घोटाले का मामला, आरोपी गिरफ्तार*

0
img_1788176728435

देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में सामने आए करीब 95 लाख रुपये के कथित मेस फीस घोटाले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मेस प्रबंधक अशोक अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि छात्रों से मेस फीस के नाम पर बड़ी रकम निजी खातों में जमा कराई गई और लंबे समय तक इसका हिसाब-किताब संदिग्ध बना रहा।

मामले की कॉलेज और निदेशालय स्तर पर भी जांच की गई, जिसमें संबंधित कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए। वहीं, एमबीबीएस छात्रों से करीब पांच लाख रुपये लेकर फरार होने की शिकायत भी सामने आई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि करीब 95 लाख रुपये की रकम के इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और पैसे का इस्तेमाल किस तरह किया गया।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *