*ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी, सड़क नहीं तो चुनाव नहीं*

0
img_1788498279235

केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के दिवली भणीग्राम में आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों का सड़क की बदहाली को लेकर आक्रोश सामने आया। कार्यक्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, जहां ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। लेकिन सबसे प्रमुख मुद्दा गांव की जर्जर सड़कों का रहा।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सड़कें पिछले कई वर्षों से बदहाल हैं। सड़क सुधारीकरण और निर्माण को लेकर ग्रामीण कई बार संबंधित अधिकारियों को आवेदन और शिकायतें दे चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क की खराब स्थिति के चलते उन्हें रोजाना आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने अधिकारियों से जल्द सड़क निर्माण और सुधारीकरण की कार्रवाई शुरू करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई और सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं कराया गया, तो आगामी विधानसभा चुनाव में ग्रामीण सामूहिक रूप से चुनाव बहिष्कार करने का फैसला ले सकते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से मांग उठाने के बावजूद अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं होता, तो चुनाव बहिष्कार ही उनके पास अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने का आखिरी रास्ता होगा। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस चेतावनी के बाद प्रशासन सड़क समस्या के समाधान को लेकर क्या कदम उठाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *