*जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण*

0
img_1789794548214

देहरादून के रायपुर क्षेत्र के मियांवाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण किया। एमडीडीए की ओर से विकसित किए गए इस पार्क से क्षेत्रवासियों को नई जनसुविधा मिली है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं का लोकार्पण और घोषणाएं भी कीं ।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। वहीं, एमडीडीए की ओर से शहर के पुराने और उपेक्षित स्थलों का सौंदर्यीकरण कर उन्हें नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। मियांवाला में जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण भी इसी विकास अभियान का हिस्सा है। इस पहल से रायपुर और आसपास के क्षेत्र में लोगों को बेहतर सार्वजनिक सुविधा और मनोरंजन का स्थान उपलब्ध होगा। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों को विकास योजनाओं की कई सौगातें भी मिलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *