*पीएमएवाई- उत्तराखंड को 1647 नए आवासों की मंजूरी*
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) के तहत उत्तराखंड के लिए 1,647 नए आवासों की स्वीकृति मिलने पर कैबिनेट मंत्री खजान दास ने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए इसे ‘उत्तराखंड के दशक’ के संकल्प को मजबूत करने वाला कदम बताया है। इस निर्णय से चमोली, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी और ऊधमसिंह नगर समेत प्रदेश के विभिन्न शहरी निकायों के जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना साकार होगा। योजना के तहत प्रति आवास कुल 2.75 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी, जिसमें केंद्र का 2.25 लाख रुपये और राज्य का 50 हजार रुपये का अंशदान शामिल है, जिसे सीधे लाभार्थियों के खातों में चार किस्तों में भेजा जाएगा; वहीं निर्माण कार्य में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य जियो-टैगिंग के साथ जिलाधिकारी स्तर पर इसकी कड़ी निगरानी की जाएगी।
