*UPI बदलाव से आमजन को कोई परेशानी नही- नरेश बंसल राज्यसभा सांसद*

0
img_1789826540708

यूपीआई ट्रांजैक्शन को लेकर हाल ही में किए गए बदलावों पर सियासत भी तेज हो गई है। विपक्ष जहां इस फैसले को लेकर सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है, वहीं भाजपा की ओर से इसे लेकर सफाई दी जा रही है। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा है कि यूपीआई में किए गए बदलाव का आम जनता पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आम उपभोक्ता पहले की तरह यूपीआई का इस्तेमाल कर सकेंगे और व्यापारियों पर भी इसका कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा।

दरअसल, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ व्यापारी लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी MDR लागू किया जाना है। सरकार के मुताबिक, यह शुल्क ग्राहक से नहीं लिया जाएगा। व्यक्ति से व्यक्ति यानी P2P ट्रांजैक्शन भी पूरी तरह शुल्क-मुक्त रहेंगे। वहीं ₹2,000 तक के व्यापारी लेनदेन और पात्र छोटे व्यापारियों के लेनदेन भी जीरो-MDR व्यवस्था में शामिल रहेंगे। सरकार के अनुसार करीब 96 प्रतिशत P2M UPI ट्रांजैक्शन इस बदलाव से प्रभावित नहीं होंगे।

इसी मुद्दे पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि यूपीआई व्यवस्था में किए गए बदलाव को लेकर जनता और व्यापारियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनका कहना है कि सरकार ने ऐसा प्रावधान किया है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं आएगा और व्यापारियों पर भी इसका कोई ऐसा प्रभाव नहीं पड़ेगा, जिससे उनके कारोबार पर बोझ बढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *