*अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी, मंत्री गणेश जोशी ने बताया सेना का अपमान*

0
img_1790145173226

राहुल गांधी की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को लेकर की गई टिप्पणी पर उत्तराखंड में सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी पर सेना और देश की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जो एक पूर्व सैनिक भी  है उनका  कहना है कि उत्तराखंड के वीर सपूत और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के प्रति अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी की राजनीति में सेना और सुरक्षा से जुड़े लोगों के सम्मान की कमी दिखाई देती है।


बीजेपी ने कहा कि देश के सैनिक सीमाओं की रक्षा करते हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अधिकारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हैं। ऐसे में उनके सम्मान को लेकर बयानबाजी पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है।


वहीं, राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। बीजेपी इसे राजनीतिक संस्कृति का सवाल बता रही है, जबकि विवाद का केंद्र राहुल गांधी की अजित डोभाल को लेकर की गई टिप्पणी बनी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *