*रोपवे से तीर्थ यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा*

0
img_1790143486740

उत्तराखंड

उत्तराखंड में चारधाम और प्रमुख तीर्थ स्थलों तक पहुंच को सुगम बनाने के लिए रोपवे परियोजनाओं पर जोर दिया जा रहा है। अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने कहा कि रोपवे तीर्थ यात्रियों के लिए काफी फायदेमंद और जरूरी है। खासतौर पर केदारनाथ और हेमकुंड साहिब जैसे दुर्गम तीर्थ स्थलों तक पहुंचने में रोपवे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम जाने के लिए वर्तमान में पैदल मार्ग या खच्चर की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन हर व्यक्ति के लिए पैदल यात्रा करना संभव नहीं है। ऐसे में रोपवे सुरक्षित, सुगम और अपेक्षाकृत सस्ता माध्यम साबित हो सकता है। इससे आम श्रद्धालुओं की तीर्थ स्थलों तक पहुंच आसान होगी।

बंशीधर तिवारी ने कहा कि हेमकुंड साहिब के लिए भी रोपवे की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में रोपवे का निर्माण किया जा रहा है और दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन के लिए यह सस्ता, सुरक्षित और सुविधाजनक माध्यम बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *