*बीजेपी ने नियुक्त किए जिला मीडिया समन्वयक, देहरादून की जिम्मेदारी हनी पाठक को*

0
IMG-20260927-WA0013

देहरादून


भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने संगठन स्तर पर जिला मीडिया समन्वयकों की जिम्मेदारी तय कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में सभी 13 जिलों के लिए मीडिया समन्वयक नियुक्त किए गए हैं।

देहरादून जिले की जिम्मेदारी प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक को सौंपी गई है। वहीं, अन्य जिलों में भी प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया संपर्क विभाग से जुड़े पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

बीजेपी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, उत्तरकाशी में सतवीर चौहान, चमोली में हरीश चमोली, रुद्रप्रयाग में मनोज जखमोला, टिहरी में कमलेश रमन, हरिद्वार में नवीन ठाकुर, पौड़ी में शादाब शम्स, पिथौरागढ़ में संजीव वर्मा, बागेश्वर में विजयजीत नेगी, अल्मोड़ा में मधुरादत्त जोशी, चंपावत में सुरेश चंद्र तिवारी, नैनीताल में गुलविंदर सिंह चंडोक और ऊधमसिंह नगर में भुवन जोशी को जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख मनवीर सिंह चौहान के हस्ताक्षर से जारी इस सूची के बाद अब जिला स्तर पर बीजेपी के मीडिया समन्वय और पार्टी की गतिविधियों को मीडिया तक पहुंचाने की व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *