*रेखा आर्या ने सुनी ‘मन की बात*

0
IMG_20260927_125744

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्रहित, जनभागीदारी, सामाजिक सरोकार और देश की उपलब्धियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर देशवासियों से संवाद किया। प्रधानमंत्री ने 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने का भी उल्लेख किया और भारतीय सेना के साहस और पराक्रम को याद किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 28 और 29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई की थी। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का भी जिक्र किया।

रेखा आर्या ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे सकारात्मक कार्यों और जनभागीदारी की प्रेरक कहानियों को राष्ट्रीय मंच देने का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय सेना के शौर्य, आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ नीति और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर बात करना देशवासियों को राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है।

रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आज महिलाएं शिक्षा, स्वरोजगार, सेना और खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं और देश-दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल प्रधानमंत्री और देशवासियों के बीच संवाद का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, सहभागिता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का माध्यम बन चुका है। उन्होंने लोगों से राष्ट्रहित और समाजहित के कार्यों में अपनी भागीदारी बढ़ाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *