*मोहब्बेवाला चेक पोस्ट पर हादसे आखिर कब तक*
प्रशासन के लिए बना चिंता का विषय…….
राजधानी देहरादून के मोहब्बेवाला चेक पोस्ट पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। हादसों की वजह जानने के लिए जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में परिवहन विभाग की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची और चेक पोस्ट के आसपास की यातायात व्यवस्था, सड़क की स्थिति और हादसों के संभावित कारणों का बारीकी से जायजा लिया।
आखिर मोहब्बेवाला चेक पोस्ट पर लगातार हादसे क्यों हो रहे हैं? क्या यातायात व्यवस्था में किसी तरह की कमी है या हादसों के पीछे कोई अन्य वजह है? परिवहन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इन सभी पहलुओं की जांच की।
अब जांच के बाद सामने आने वाली रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन क्या ठोस कदम उठाता है, यह देखने वाली बात होगी। हादसों पर लगाम लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें हैं।
