हल्द्वानी के रामलीला मैदान शुद्धिकरण से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं – परिहार

0
img_1786683579405

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिक्कार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद हिंदु संगठनों के द्वारा किये गये शुद्धिकरण हवन को लेकर उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है, वही यह मुद्दा लगातर तूल पकड़ता नज़र आ रहा है। कांग्रेस ने इसे दलित विरोधी और भाजपा की साजिश बताया है। वहीं भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस के आरोपों को सिरे से ख़ारिज किया है साथ ही कहा कि भाजपा का उक्त प्रकरण से कोई लेना देना नही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे को दलित अपमान से जोड़कर राजनीति व झूठ फैलाने का कार्य कर रही है। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भाजपा पंच निष्ठाओं के आधार पर चलने वाली पार्टी है और सामाजिक समरसता के लिए काम करती है। साथ ही भाजपा चुनावी राजनीति नहीं करती, जबकि कांग्रेस की आदत भ्रम फैलाने, झूठ बोलने व षड्यंत्र करने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *