सीएम का छात्रों से संवाद वीडियो वायरल होने के बाद – कांग्रेस ने उठाए सवाल
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम के दौरान एक ताइक्वांडो खिलाड़ी छात्रा ने इंटरनेशनल प्रतियोगिता में जाने के लिए 1.5 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया था।लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा का एक दूसरा वीडियो सामने आया जिसमें उसने सफाई देते हुए कहा कि फेडरेशन 1.70 लाख दे रही थी और बाकी खर्च वह नहीं उठा पाई, जिसकी जानकारी उसने स्कूल को नहीं दी थी। इन बदले बयानों के बाद अब सैयासत गरमा गई है । कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने इसको लेकर कहा कि अगर सीएम का मकसद केवल बच्चों से संवाद करने का था और एक बेटी आपको अपनी आप बीती बता रही थी तो जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट करप्शन की जो सरकार बात करती है , सीएम को उसी वक्त अधिकारियों को निर्देश दे देने चाहिए थे कि जो मामला है उसकी जांच पड़ताल करें और दोषियों पर कार्यवाही करें । लेकिन उस बच्ची को उस वक्त मुख्यमंत्री द्वारा बैठा दिया गया । ओर उसके बाद उसी बच्ची पर फिर अधिकारियों ने दबाव बनाया होगा इसीलिए बच्ची का बदला हुआ वीडियो सामने आया जिसमें बयान बदल गया । सरकार को शर्म आनी चाहिए कि जो बच्चे देश के लिए खेलना चाहते हैं वो सिर्फ घूस ओर रिश्वत के वजह से आगे नहीं बढ़ पा रहे । 38वे राष्ट्रीय खेलों में भी मेडल बचने का मुद्दा सामने आया था तब भी कोई कार्यवाही नहीं हुई इसीलिए प्रदेश का युवा आज सरकार से निराश है ।
