कल रहेगा देहरादून जनपद के स्कूलों में अवकाश- जिलाधिकारी
देहरादून
18 अगस्त को स्कूलों में अवकाश
देहरादून में खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने बड़ा फैसला लिया है। मौसम की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 18 अगस्त को जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी 18 अगस्त को अवकाश रहेगा।
प्रशासन ने यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया है। मौसम की स्थिति को देखते हुए संबंधित विभागों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
