*सीएम धामी का युवाओं से संवाद*

0
img_1789793645586

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश की नई पीढ़ी के विचारों और सुझावों को सरकार गंभीरता से ले रही है। उन्होंने बताया कि ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड कैसा होना चाहिए’ विषय पर पूरे प्रदेश में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 2 लाख 68 हजार 744 बच्चों ने अपने विचार लिखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के तहत उन्होंने खटीमा, कृतिनगर, हरिद्वार, चंपावत समेत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर जाकर बच्चों से संवाद किया। निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण, आपदा प्रबंधन, पर्यटन, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, कृषि और पलायन जैसी चुनौतियों के साथ-साथ उत्तराखंड के भविष्य को लेकर अपने सुझाव दिए। सीएम धामी ने कहा कि बच्चों के इन विचारों और सुझावों को एक ‘नॉलेज बैंक’ के रूप में संकलित किया जाएगा, ताकि भविष्य में इनका उपयोग प्रदेश के विकास के लिए किया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 140 बच्चों के साथ भी संवाद किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी में अपार क्षमता और प्रतिभा है। जरूरत है कि उन्हें सही दिशा और उचित मार्गदर्शन मिले। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए उनके विचारों और सुझावों को महत्व देना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *