मुख्यमंत्री धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की देशवासियों को बधाई दी

0
img_1786769222118

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। वही इस मौके पर सीएम धामी ने सभी पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। इस दौरान उन्होंने देश की आज़ादी एवं माँ भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत की स्वीकार्यता बढ़ी है। उनके नेतृत्व में देश में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। जिसके चलते आज उत्तराखंड में भी नवनिर्माण और पुनर्निर्माण के कार्य तेजी के साथ हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *