*चमोली और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश का रेड अलर्ट*
*सावधान*
उत्तराखंड में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 26 सितंबर दोपहर 2 बजे से 27 सितंबर दोपहर 2 बजे तक चमोली और रुद्रप्रयाग जनपदों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है।
रेड अलर्ट के तहत केदारनाथ, सोनप्रयाग, उखीमठ, अगस्त्यमुनि, चोपता, फाटा, बद्रीनाथ, रुद्रनाथ, गोविंदघाट, जोशीमठ, पीपलकोटी, गोपेश्वर, कर्णप्रयाग, थराली, देवाल, कुलसारी, आदिबद्री और गैरसैंण समेत आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की चेतावनी दी गई है।
भारी बारिश के चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, सड़क अवरुद्ध होने और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
