एमडीडीए का सख्त रुख: अवैध अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर

0
img_1786167330880_1

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण यानी एमडीडीए अब अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन मोड में आ गया है। प्राधिकरण ने साफ कर दिया है कि शहर में किसी भी तरह का अवैध कब्जा अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि हाल ही में विश्वनाथ और बिना क्षेत्रों में अभियान चलाकर करीब 150 अवैध निर्माणों को हटाया गया है। वहीं कारगीवाला क्षेत्र में भी लगभग 150 परिवारों को नियमानुसार शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा।
प्राधिकरण अब नदी-नालों, गधेरों और जोखिम वाले इलाकों पर विशेष फोकस कर रहा है। वनभूलपुरा बिहार क्षेत्र के पास भी बड़ी मात्रा में जमीन को कब्जा मुक्त कराकर वहां पार्क निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। साथ ही ऐसे सभी क्षेत्रों को चिन्हित किया जा रहा है जहां नियमों का उल्लंघन कर अवैध कॉलोनियां बसाई जा रही हैं। एमडीडीए का कहना है कि जनहित और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए किसी भी असुरक्षित स्थान पर निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। लगातार चल रहे इस अभियान से भू-माफियाओं और अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्राधिकरण ने साफ कर दिया है कि आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *